1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MCD Election 2022: MCD चुनाव में BJP ने चलाया चाबुक, 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

MCD Election 2022: MCD चुनाव में BJP ने चलाया चाबुक, 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

MCD Election 2022 News: MCD चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरना बीजेपी के बागी कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है. पार्टी ने ऐसे 11 बागी कार्यकर्ताओं पर बड़ा एक्शन लिया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

MCD Election 2022 News : दिल्ली के MCD चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट न मिलने पर बीजेपी (BJP) के 11 कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय के रूप में मैदान में ताल ठोक दी है. इससे पार्टी में खलबली मची हुई है. पार्टी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन सभी बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

आदेश गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई

दिल्ली बीजेपी की तरफ से जारी चिट्ठी में 11 नेताओं के निलंबन की जानकारी साझा की गई है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. चिट्ठी में कहा गया है कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित किया जाता है.

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

बीजेपी ने अपने जिन 11 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है उसमें लवलेश शर्मा (वार्ड नंबर 250), रीनू जैन (वार्ड नंबर 250), शमा अग्रवाल (वार्ड नंबर 210), वीरेंद्र अग्रवाल (वार्ड नंबर 210), गजेंद्र दराल (वार्ड नंबर 35), रविंद्र सिंह (वार्ड नंबर 111), अंतिम गहलोत (वार्ड नंबर 127), पूनम चौधरी (वार्ड नंबर 136), महावीर सिंह (वार्ड नंबर 174), धर्मवीर सिंह (वार्ड नंबर 174) और राजकुमार खुराना (वार्ड नंबर 91) के नाम शामिल हैं.

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

एमसीडी चुनाव की तारीख

दिल्ली में नगर निगम की 250 वार्ड पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. एमसीडी में बीजेपी 15 सालों से काबिज है. वहीं, इस बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भी पुरजोर तरीके से मैदान में उतरी हुई है. कांग्रेस भी अपनी रणनीति पर काम कर रही है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com