मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Meerut : गली में खेल रहे बच्चे को सिरफिरे ने पटका, टांग पकड़कर दीवार पर मारा, हालत गंभीर

up bureau

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक सरफिरे ने गली में खेल रहे 3 साल के बच्चे पर हमला बोल दिया। सिरफिरे ने बच्चे की पिटाई करते हुए बच्चे की टांग पकड़कर दीवार और जमीन पर पटक दिया।

Meerut : गली में खेल रहे बच्चे को सिरफिरे ने पटका, टांग पकड़कर दीवार पर मारा, हालत गंभीर
शेयर करें

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक सरफिरे ने गली में खेल रहे 3 साल के बच्चे पर हमला बोल दिया। सिरफिरे ने बच्चे की पिटाई करते हुए बच्चे की टांग पकड़कर दीवार और जमीन पर पटक दिया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग बच्चे को बचाने दौड़े और आरोपी सरफिरे से बच्चे को बचाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव वालों ने बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मामला गांव नगलातासी का है। गांव का एक 3 वर्ष का बच्चा इकराम पुत्र अकरम अपने मकान के पास गली में खेल रहा था तभी एक सरफिरा वहां पहुंचा और बिना किसी कारण बच्चे इकराम की पिटाई करने लगा। सरफिरे ने बच्चे की दोनों टांग पड़कर उसे दीवार से दे मारा उसके बाद जमीन पर पटक दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी सरफिरे से किसी तरह बच्चे को बचा कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी इस दौरान लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिवार वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते बच्चे के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें