मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Meerut – दबंग ने किया रेप का प्रयास, दबंग पर कार्यवाही को लेकर किन्नरो का SSP ऑफिस पर हंगामा

up bureau

उत्तर प्रदेश के मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने निकट के ही रहने वाले दबंग पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्यवाही

Meerut - दबंग ने किया रेप का प्रयास, दबंग पर कार्यवाही को लेकर किन्नरो का SSP ऑफिस पर हंगामा
शेयर करें

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने निकट के ही रहने वाले दबंग पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जिसके चलते दबंग अपने साथियों से जान से मारने की धमकी दिला रहा है। आज पीड़ित युवती किन्नरों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां किन्नरों ने जमकर हंगामा कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिया है।

आपकों बतादे कि मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र कॉलोनी की रहने वाली एक युवती सोमवार को किन्ननरों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। जहां किन्नरों और कार्यकर्ताओं ने लोहियानगर थाना पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके निकट के रहने वाला दबंग कुछ दिन पहले उसको घर में अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था। इस दौरान दबंग ने पीड़िता के साथ रेप का प्रयास कर दिया था, पीड़िता का आरोप है कि दबंग की शिकायत वह बार-बार एसएसपी और थाना पुलिस से कर रही है। लेकिन उसके बाद भी दबंग पर कार्यवाही नहीं हो रही है

वहीं पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है। वही मामला एसएसपी विपिन ताड़ा के संज्ञान में आने पर उन्होंने पीड़िता को जल्द न्याय देने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें