मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अगले 24 घंटों में UP के इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, होगी झमाझम बारिश

up bureau

भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में मौसम की कहर ने जबरदस्त तबाही मचाई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बादल फटने की घटना से हजारों लोगों का जीवन तहस नहस हुआ पड़ा है।

अगले 24 घंटों में UP के इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, होगी झमाझम बारिश
rain
शेयर करें

लखनऊ। भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में मौसम की कहर ने जबरदस्त तबाही मचाई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बादल फटने की घटना से हजारों लोगों का जीवन तहस नहस हुआ पड़ा है। इस तबाही से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थें कि तूफानी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के तहत लगभग पूरा उत्तर भारत आंधी बारिश की चपेट में है। जिसको लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत पूर्वी और पश्चिमी यूपी में दो दिन के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

अगले 24 घंटों में UP के इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के तहत सोमवार को पूरे यूपी में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। जिनमें लखनऊ से लेकर गोरखपुर, ललितपुर, झांसी, इटावा, मैनपुरी, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, लखीमपुर खीरी, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जैसे शहर शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश के साथ बादलों में गरज-चमक देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर रहेगा जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सिक्किम, असम, दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में सोमवार-मंगलवार को भारी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। इसी प्रकार पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, विदर्भ, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश हो सकती है।

शेयर करें