1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मोतिहारी में मिनी ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, लगभग एक KM तक लोगों को घसीटता ले गया सनकी चालक ,एक की मौत

मोतिहारी में मिनी ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, लगभग एक KM तक लोगों को घसीटता ले गया सनकी चालक ,एक की मौत

कोटवा थाना क्षेत्र में SH-27 पर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कोटवा चौक के पास 6 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक ग्राम सेवक की मौत हो गयी. जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में SH-27 पर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कोटवा चौक के पास 6 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में कोटवा प्रखंड कार्यालय के ग्रामसेवक शंभु प्रसाद यादव की मौत हो गयी. मृतक शंभु प्रसाद मेहसी के रहने वाले थे. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक दिपउ मोड़ से लेकर कोटवा चौक तक लोगों को रौंदते हुए ले गया. इसके बाद वाहन चालक बीच सड़क पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

घायलों का अलग-अलग जगहों पर चल रहा इलाज

इस भयानक हादसे में मेहसी निवासी ग्रामसेवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दो बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घायलों की पहचान भोपतपुर नदी कान्ही के सत्येंद्र भगत, उनकी पांच वर्षीय पुत्री पलक व दीक्षा, अहिरौलिया वार्ड नम्बर-13 के भरत राम व उनकी पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष का माहौल है. लोगों ने घटना के लेकर सड़क को जामकर विरोध-प्रदर्शन किया.

कैसे हुआ हादसा ?

बताया जाता है कि डुमरिया घाट की ओर से एक मिनी ट्रक मुर्गी दाना लेकर पिपराकोठी की तरफ जा रही थी. इस बीच तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पहले दिपउ मोड़ के पास खड़े टेलर में ठोकर मारने के बाद बाइक सत्येंद्र भगत व उनकी दोनो पुत्रियों को कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागते समय कोटवा चौक पर एक ऑटो में जोड़दार टक्कर मारी, जिससे घर जाने के लिए ऑटो में बैठ मेहसी निवासी कोटवा प्रखंड कार्यालय के ग्रामसेवन शंभु प्रसाद यादव की मौत हो गयी. वहीं घर जाने के लिए बगल में खड़े अहिरौलिया के दम्पत्ति भी ठोकर लगने से जख्मी हो गये.

पढ़ें :- बिहार में नई सियासी शुरुआत: Samrat Choudhary बने CM, Nitish Kumar के बाद क्या बदलेगी राजनीति?

पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराने के लिए भेजा और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. चालक हादसे के बाद फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com