मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः शौचालयों में गंदगी देख भड़के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

Rakesh

पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंदर सिंह बबली ने फ़तेहाबाद शहर के शौचालयों और डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी मिलने से मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शौचालयों में सफ़ाई-व्यवस्था दुरुस्त रखें।

Devendra Babli, Panchayat Minister Haryana
शेयर करें

फतेहाबाद। पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंदर सिंह बबली ने फ़तेहाबाद शहर के शौचालयों और डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी मिलने से मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शौचालयों में सफ़ाई-व्यवस्था दुरुस्त रखें।

मंत्री ने कहा कि हफ्तेभर बाद फिर से निरीक्षण करुंगा, यदि खामी मिलती है तो कार्रवाई करुंगा। पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को फतेहाबाद में विभिन्न शौचालयों और कूड़ा स्थलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद भी कूड़ा स्थल से कूड़ा नहीं उठाया गया था।

यही कारण था कि फतेहाबाद शहर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ दिखा। जिसके बाद पंचायत मंत्री ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। श्री बबली ने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन फतेहाबाद में इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह 7 दिन के बाद फिर से निरीक्षण करेंगे और अगर इसी प्रकार के हालात रहते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मंत्री ने कई जगहों पर कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए ताकि जो भी कूड़ा फेंके, उस पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

शेयर करें