मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

नीतीश कुमार की जनसंवाद यात्रा में फिर सुरक्षा में चूक, सभा स्ठल के पास फोड़ा पटाखा

इंडिया वॉइस

किसी शरारती तत्व ने उनके सभा स्थल से थोड़ी दूर पर ही पटाखा फोड़ दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

शेयर करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा को लेकर नालंदा दौरे पर हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार पावापुरी के वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में शिरकत करने के बाद नानंद गांव पहुंचे। यहां किसी शरारती तत्व ने उनके सभा स्थल से थोड़ी दूर पर ही पटाखा फोड़ दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

वर्धमान पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैनिक स्कूल होते हुए सिलाव प्रखंड के गांधी हाई स्कूल में पूर्व से निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम में आज पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के थोड़ी देर बाद ही सिलाव के गांधी हाईस्कूल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक सिरफिरे ने छोटा पटाखा वाला बम फोड़ दिया। पटाखा नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर फूटा। इसके बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस कस्टडी में उससे पूछताछ हो रही है। कुछ दिन पहले ही गद्दार पुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सुरक्षा में भारी चूक हुई थी।

शेयर करें