1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में बवाल ए आफत बनी मज़ार तो मैदान में खुद उतरे विधायक

सीतापुर में बवाल ए आफत बनी मज़ार तो मैदान में खुद उतरे विधायक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक मजार बवाल ए आफत बन गयी है। पुलिस प्रशासन हलाकान है तो वही विधायक निर्मल वर्मा हैरान है। किसी को समझ नही आ रहा है आखिर माजरा क्या है।

By up bureau 

Updated Date

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक मजार बवाल ए आफत बन गयी है। पुलिस प्रशासन हलाकान है तो वही विधायक निर्मल वर्मा हैरान है। किसी को समझ नही आ रहा है आखिर माजरा क्या है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

दरअसल मजार से जुड़ा मामला है नेशनल हाइवे 727 का जहां भिटमनी इलाके में नेशनल हाईवे के बीचो बीच मजार के निर्माण से बवाल मचा है। विसवा सीट से भाजपा विधायक निर्मल हैरान भी रातों रात मजार निर्माण से हैरान है।

विधायक ने मजार के पीछे की पूरी कहानी बया की है।

विधायक निर्मल वर्मा ने बताया उस इलाके में कई पेड़ थे। दो पेड़ पर हिंदू समाज के लोग पूजा अर्चना करते थे तो दो पेड़ पर मुस्लिम समाज के लोग मनौती मांगते थे। इन पेड़ों की वजह से आए दिन हादसे होते थे। 50 से अधिक जान जा चुकी है। नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ तो पेड़ काट दिए गए। मगर अब मजार का रातो रात निर्माण होने से बवाल शुरु है। शरारती तत्वों की इस खुरापात के खिलाफ अब खुद विधायक को आगे आना पड़ा है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com