1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2022 : गुजरात टाइटंस ने शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल 2022 : गुजरात टाइटंस ने शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार के आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। शमी को गुजरात टाइटंस की टीम के लिए 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बेंगलुरु, 12 फ़रवरी। पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे। शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह गुजरात द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं।

पढ़ें :- कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने किया कमाल, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर तो यशवीर ने बॉन्ज किया अपने नाम

मोहम्मद शमी ने अब तक आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 79 विकेट ही अपने नाम किए हैं। मोहम्मद शमी 30.40 के औसत और आठ से कुछ ज्यादा की इकमानी में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था, लेकिन पहले ही माना जा रहा था कि वे इससे कहीं ज्यादा कीमत पर बिकेंगे। शमी इस वक्त भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com