मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

BCCI ने इस घातक खिलाड़ी को टीम इंडिया में किया शामिल, चोट की वजह से बाहर हुए बुमराह

इंडिया वॉइस

जसप्रीत बुमराह को कल वर्ल्ड कप टी20 से चोट लाग्ने के कारण बाहर कर दिया गया था अब इनकी जगह स्टार प्लेयर मोहम्मद सिराज को रखा गया है। BCCI ने एक ट्वीट के द्वारा दी जानकारी।

शेयर करें

World Cup T20 2022:घातक खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह ले ली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज से भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. वे पीठ के फ्रेक्चर से गुजर रहे है. लिहाजा उनकी जगह दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है. युवा गेंदबाज सिराज भारत के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्हें टी20 विश्वकप 2022 के लिए भी मौका मिल सकता है. बीसीसीआई ने सिराज को टीम में शामिल करने की सूचना ट्विटर के जरिए दी।

बता दें की दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से बाहर चल रहे थे. वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे थे. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. बुमराह दूसरे और तीसरे टी20 मैच में खेले. लेकिन इसके बाद उन्हें बैक इंजरी की वजह से दिक्कत शुरू हो गई. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए. अब बुमराह के बाहर होने पर सिराज को मौका दिया गया है.

जानकारी के अनुसार बता दें की मोहम्मद सिराज टी20 फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए चमके. इसके बाद उन्हें साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. सिराज ने अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट लिए हैं. सिराज ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2022 में खेला था. वे 10 मैचों में 13 विकेट चुके हैं.

गौरतलब है कि सिराज टी20 विश्वकप 2022 के लिए भी भारत मौका दे सकता है. बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके पास टीम इंडिया में शामिल होने का अच्छा मौका है. लेकिन इसके लिए सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मुकाबलों में खुद साबित करना होगा. भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की थी.

शेयर करें