मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Money Laundering Case : नवाब मलिक को मनी लॉड्रिंग मामले में 21 मार्च तक न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

इंडिया वॉइस

कुर्ला में दाऊद इब्राहिम के साथी से 3 एकड़ जमीन खरीदने के मामले में 23 फरवरी को ईडी ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। उसी दिन कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी कस्टडी में भेजा था।

nawab malik
शेयर करें

मुंबई, 07 मार्च। मुंबई की विशेष PMLA कोर्ट ने सोमवार को मंत्री नवाब मलिक को 21 मार्च तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद नवाब मलिक को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। नवाब मलिक के वकील ने उन्हें घर का भोजन और दवा दिए जाने सहित वकील के सामने पूछताछ किए जाने का आदेश दिए जाने की मांग की है। ऑर्थर रोड के जेलर से चर्चा के बाद नवाब मलिक के इस आवेदन पर विचार किया जाएगा।

नवाब मलिक को 14 दिनों की कस्टडी

बतादें कि नवाब मलिक को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMLA कोर्ट में पेश किया था। ED के वकील ने कोर्ट को बताया कि नवाब मलिक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई सवालों के जवाब उन्होंने मुझे नहीं पता, मुझसे मत पूछो जैसे जवाब दिए हैं। ED की कस्टडी के दौरान नवाब मलिक अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए नवाब मलिक को ईडी कस्टडी में भेजने की मांग की गई। दूसरी तरफ नवाब मलिक के वकील अमित देसाई ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने पूछताछ में ईडी को सहयोग दिया है, इसलिए अब उन्हें ईडी की कस्टडी में भेजने की जरूरत नहीं है। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद जज आरएन रोकड़े ने नवाब मलिक को 14 दिनों के लिए यानी 21 मार्च तक ईडी कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि कुर्ला में दाऊद इब्राहिम के साथी से 3 एकड़ जमीन खरीदने के मामले में 23 फरवरी को ईडी ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। उसी दिन कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी कस्टडी में भेजा था। इसके बाद 3 मार्च को कोर्ट ने नवाब मलिक की ईडी कस्टडी 7 मार्च तक बढ़ा दी थी।

शेयर करें