मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Mansoon : पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3-4 दिन गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, केरल में 27 मई को आ सकता है मानसून

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून की गति और प्रगति से लगता है कि ये 27 मई तक केरल में पहुंच जाएगी।

शेयर करें

नई दिल्ली, 16 मई। केरल में 27 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मानसून पहुंच चुका है। 27 मई के आसपास मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून की गति और प्रगति से लगता है कि ये 27 मई तक केरल में पहुंच जाएगी।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते तापमान के सवाल पर जेनामणि ने बताया कि सोमवार को तापमान 41-42 डिग्री रहेगा। अलबत्ता आगामी 2-3 दिनों तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। पश्चिमी विछोभ के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें