मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, CM योगी बोले- सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा के लिए प्रतिबद्ध

up bureau

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरु हो रहा है। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक विधानसभा सत्र चलेगा। यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024 सदन में पेश होगा। इसी के साथ 30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। बजट का आकार 25 हज़ार करोड रुपए तक संभव है।

UP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, CM योगी बोले- सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा के लिए प्रतिबद्ध
शेयर करें

लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरु हो रहा है। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक विधानसभा सत्र चलेगा। यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024 सदन में पेश होगा। इसी के साथ 30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। बजट का आकार 25 हज़ार करोड रुपए तक संभव है। सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। 2025 के होने वाले कुंभ को लेकर धनराशि भी जारी होगी। बसों की खरीद के लिए जारी धनराशि होगी।

बता दें कि आज सावन का दूसरा सोमवार है और इसी के साथ प्रदेश में विधानसभा का सत्र भी शुरु हो रहा है। मानसून सत्र के शुरु होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा कि आज से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरु है। सभी दलों के सहयोगियों का स्वागत है। यूपी देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। विपक्ष से रचनात्मक चर्चा की अपील की है। सभी अपना सकारात्मक योगदान दें। अनुपूरक बजट पेश होगा। सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जवाब देने के लिए तत्पर है।

शेयर करें