मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
फूड

आम आदमी पर महंगाई का डबल झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

इंडिया वॉइस

अमूल के बाद, डेयरी प्रमुख मदर डेयरी ने रविवार, 16 अक्टूबर से फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट पर अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।

शेयर करें

Milk price hike: आम आदमी पर महंगाई का डबल वार, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम। अमूल (Amul) के बाद अब मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि हम केवल फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी कर रहे हैं. यह बढ़ी हुई कीमतें 16 अक्टूबर यानी रविवार से लागू होंगी. अब मदर डेयरी के भी कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं की जेब ढीली होना तय है।

अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम
आपको बता दें कि, इससे पहले अमूल ब्रांड के तहत मिल्क प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाली जीसीएमएमएफ ने अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) के एमडी आर एस सोढी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अमूल गोल्ड और भैंस के दूध में प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि की गई है. यह मूल्य वृद्धि गुजरात को छोड़कर देश के सभी बाजारों में की गई है. उन्होंने कहा कि वसा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं.

टैग: delhi news
शेयर करें