1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : देवर से विवाद में माँ ने 4 बच्चो की चढ़ा दी बली, जानें UP में सनसनीखेज मामला

UP : देवर से विवाद में माँ ने 4 बच्चो की चढ़ा दी बली, जानें UP में सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने देवर से लड़ाई के बाद 3 बच्चों को डूबोकर मार दिया।

By up bureau 

Updated Date

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने देवर से लड़ाई के बाद 3 बच्चों को डूबोकर मार दिया। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के ताल्हेपुर गांव का है। महिला के कुल 4 बच्चे थे। जिसमें से एक बच्चा जीवित बचा है। जानकारी के अनुसार महिला औरैया के ही बरौआ गांव की रहने वाली है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

जानकारी के अनुसार औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के ताल्हेपुर गांव में एक महिला का अपने देवर से झगड़ा हो गया। इसे बाद महिला गुस्से में अपने चारों बच्चों को लेकर नहर के पास पहुंची। उसने एक-एक 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया जबकि चौथा बच्चा मां का कहर देखकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को हिरातस में ले लिया है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों बच्चों को एक-एक कर पानी से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में महिला के अन्य परिजनों से जानकारी ली।

ताई को फोन कर बोली- बच्चों के साथ मरने जा रही हूं

एसपी ने जब चौथे बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि मां का नाम प्रियंका है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी बसरेहर निवासी अवनीश के साथ हुई थी। डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला चचेरे देवर के साथ रह रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। एसपी ने बताया कि चारों बच्चों के नाम सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल का मंगल था। इनमें से सोनू ही जिंदा बच पाया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने घर से निकलने से पहले ताई को फोन पर कहा था कि वहबच्चों को लेकर मरने के लिए जा रही है। इसके बाद उसने फोन का दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि वह कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com