मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

मुंबई एयरपोर्ट से 32 करोड़ रुपये का सोना जब्त , 4 लोग गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

Maharashtra Gold Seized: सोना अलग-अलग चार लोगों के पास से बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपी कतर की राजधानी दोहा से आ रहे थे.

शेयर करें

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलो सोना जब्त किया और सात यात्रियों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है. मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपए कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया गया है. मामले में 5 पुरुष और 2 महिला यात्रियों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बेल्ट में छुपाई गई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, जो उनके धड़ के चारों ओर लिपटी हुई थीं. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि उक्त सोना अलग-अलग चार लोगों के पास से बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपी कतर की राजधानी दोहा से आ रहे थे,
सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया.सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आगे कहा कि आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भारत से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय गोल्ड डीलर के लिए काम कर रहे थे. वे मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के तस्करों के साथ काम कर रहे थे.

इस रैकेट में भारत के सबसे बड़े सोना तस्कर के शामिल होने के बारे में भी कस्टम अधिकारियों को सुराग मिले हैं. रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

शेयर करें