Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहरुख खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

शाहरुख खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड के किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।  दरअसल एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।  दरअसल एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था।

पढ़ें :- BOLLYWOODः परंपरा से हटकर धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘किल’ (KILL), इस निर्माता ने किया भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म बनाने का दावा

जिसके बाद अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ़ से विरोध करने के लिए लोग पहुँचने वाले थे पर पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया। शाहरुख ने इस सब एप के एड किए हैं जिसकी वजह से उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की गई। इस फाउंडेशन का अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस एड में प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्री काम करते हैं। यह समाज को दिशा भूल करने वाला काम है। इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आंदोलन करने नहीं दिया। मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com