Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर कर कहा ‘शुक्रिया मोदीजी’, कहा- बिना भेदभाव के मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

नई दिल्लीः मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर कर कहा ‘शुक्रिया मोदीजी’, कहा- बिना भेदभाव के मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘शुक्रिया मोदी जी’ की मुस्लिम समाज में खूब सरहाना हो रही है। बता दें कि कुछ माह पहले अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात करने और उसे क्रियान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘शुक्रिया मोदी जी’ अभियान की शुरुआत की गई थी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘शुक्रिया मोदी जी’ की मुस्लिम समाज में खूब सरहाना हो रही है। बता दें कि कुछ माह पहले अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात करने और उसे क्रियान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘शुक्रिया मोदी जी’ अभियान की शुरुआत की गई थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

आज भी ये सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दरियागंज इलाके में भी ‘शुक्रिया मोदी जी’ अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। केंद्र सरकार के फैसलों को अपना समर्थन देते हुए इसी आभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चला कर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की सहमति सत्यापित की।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आतिफ रशीद, दिल्ली प्रदेश मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, श्रीमती महजबीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस अभियान का मार्गदर्शन किया। दरियागंज इलाके में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने शुक्रिया मोदी जी के नारे लगाए और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनीस अब्बासी ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के दिशा निर्देशानुसार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शुक्रिया मोदी जी अभियान चलाया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33% राजनीतिक आरक्षण, तीन तलाक प्रथा समाप्त बिल और बिना मेहरम हज यात्रा जैसी दर्जनों योजनाएं देकर लाभान्वित किया है, उससे आज मुस्लिम समाज की माताओं व बहनों में खुशी की लहर है। श्री अब्बासी ने कहा कि शुक्रिया मोदी जी अभियान निरंतर चलता रहेगा।

क्योंकि जिस तरह से केंद्र सरकार की सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज को बराबर दर्जे से मिल रही है। इसी बात से यह सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वास्तव में सबका साथ-सबका विकास करने की नीति पर ही काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज इस अभियान के दौरान मोदीजी को समर्थित हस्ताक्षरों का समर्थनपत्र जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com