मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

‘द वैक्सीन वॉर’ में नाना निभाएंगे साइंटिस्ट का रोल

Rakesh

नाना पटेकर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे नाना ने मीडिया ने बातचीत की।

vaccine
शेयर करें

मुंबई। नाना पटेकर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे नाना ने मीडिया ने बातचीत की।

इस मौके पर एक्टर ने 6 साल बाद अपने कमबैक और ‘वेलकम-3’ का हिस्सा ना बनने पर नाना का कहना है कि शायद मेकर्स ने मुझे बूढ़ा मान रहे  होंगे पर बॉलीवुड में कोई भी मौका पहला या आखिरी मौका नहीं होता।

इवेंट में जब नाना से उनके कमबैक पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री कभी मेरे क्लोज नहीं थी। यह कभी आपके मुंह पर दरवाजा बंद नहीं करती। अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो लोग आपके पास आएंगे और आपको काम देंगे।

नाना ने आगे कहा कि हालांकि, विवेक अग्निहोत्री को ऐसा नहीं लगा और उन्होंने मुझे अपनी फिल्म (द वैक्सीन वॉर) में कास्ट कर लिया।’ नाना ने वेलकम सीरीज के पिछले दोनों पार्ट में डॉन उदय शेट्‌टी का रोल प्ले किया था।

शेयर करें