1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Chhath pooja 2022: दिल्ली में पहली बार छठ पूजा को ड्राई डे घोषित किया गया, LG ने जारी किया आदेश

Chhath pooja 2022: दिल्ली में पहली बार छठ पूजा को ड्राई डे घोषित किया गया, LG ने जारी किया आदेश

Chhath pooja 2022: राष्ट्रीय राजधानी में विपक्ष ने मांग की थी कि छठ को शुष्क दिन और सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया जाए

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Chhath pooja 2022: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को राजधानी में छठ पूजा को ‘ड्राई डे’ के रूप में घोषित किया। छठ महापर्व पर यमुना सफाई और केमिकल के छिड़काव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी सियासी खींचतान के बीच अब दिल्ली भाजपा ने छठ के दिन सभी शराब के ठेके बंद करने छठ पर ड्राई डे घोषित करने की मांग की है।

पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ महापर्व के दिन शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ड्राई डे घोषित करने की मांग की है।

बता दें कि, छठ एक पावन पर्व है। दिल्ली में हर साल छठ महापर्व को लाखों पूर्वांचलवासी और अन्य लोग बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं, इसलिए इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए सभी शराब के ठेके बंद कर छठ पर ड्राई डे घोषित किया जाए।

इसके साथ ही, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर छठ पूजा से पहले यमुना से झाग हटाने के लिए उसमें जहरीले केमिकल का छिड़काव करने का आरोप लगाया। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु नदी में पूजा करते हैं और डुबकी लगाते हैं। भाजपा ने कहा कि सरकार नदी में जहरीले केमिकल का छिड़काव करके यमुना को साफ करने में अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल हमेशा हिंदू त्योहारों, खासकर छठ पूजा के दौरान यमुना की सफाई को याद करते हैं। जैसे ही छठ पूजा समाप्त होती है, केजरीवाल अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं और यह सिलसिला जारी रहता है। केजरीवाल पिछले आठ सालों से ऐसा कर रहे हैं और लोग अब इसे समझ रहे हैं।

पढ़ें :- Delhi News: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिला आयुष्मान योजना कार्ड, 10 लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com