Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेधा पाटकर पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेधा पाटकर पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पाटकर नर्मदा विरोधी, गुजरात विरोधी और सौराष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने नर्मदा बांध का निर्माण कार्य बाधित किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पाटकर नर्मदा विरोधी, गुजरात विरोधी और सौराष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने नर्मदा बांध का निर्माण कार्य बाधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि ऐसे लोग राहुल गांधी का साथ देते हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है

पढ़ें :- AAP सांसद संजय सिंह का इल्जाम, 'जेल में ही CM केजरीवाल को मारने की साजिश’

नड्डा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल होने का मुद्दा उठा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पाटकर का गांधी के साथ एक फोटो ट्वीट किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था कि जब आप समाज के लिए कुछ करते हैं तो समाज कल्याण में शामिल लोग खुद आप के साथ जुड़ते हैं

भाजपा पर हमला करते हुए शर्मा ने पूछा कि आप किसी को कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने से कैसे रोक सकते हैं। इससे पहले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी मेधा पाटकर के भारत जोड़ो यात्रा कि हिस्सा बनने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि मेधा पाटकर वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने नर्मदा बांध परियोजना को पूरा नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा था कि मेधा पाटकर का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना दिखाता है कि कांग्रेस विकास के खिलाफ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com