मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 30 सितंबर से स्पेशल ट्रेन, IRCTC ने की घोषणा

इंडिया वॉइस

IRCTC ने 30 सितंबर से हाल में लॉन्च किए गए भारत गौरव ट्रेन के साथ कटरा की माता वैष्णो देवी के लिए 'नवरात्रि स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' शुरू करने की घोषणा की है

Indian railway image
Indian railway rules change the date of train journey without ticket cancellation
शेयर करें

नवरात्र में माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए IRCTC दो विशेष थर्ड एसी भारत गौरव ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेनें 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलेगी .

IRCTC ने निकाला पैकेज

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की तरफ चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेन में 3 एसी क्लास ट्रेन यात्रा का टिकट, यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, रेलवे स्टेशन से होटल की ऑटो यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था आदि शामिल है.इसमें चार रात व पांच दिन का पैकेज है. ट्रेन में बैठने, उतरने की सुविधा दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से उपलब्ध होगी. इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है. एक व्यक्ति के ठहरने के लिए पैकेज का मूल्य 13,790 रुपये और दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 11,990 रुपये प्रति व्यक्ति है. यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कराई जा सकती है. आगरा कैंट स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है.

शेयर करें