मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Nawab Malik Arrested : मनी लॉड्रिंग मामले में नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार, नवाब मलिक ने कहा- झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे, जीतेंगे

इंडिया वॉइस

गिरफ्तार होने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि वो झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे।

Nawab malik
शेयर करें

मुंबई, 23 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉड्रिंग एंगल से 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि वो झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे।

मामला अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा

नवाब मलिक के कुर्ला स्थित आवास नूर मंजिल पर ED की टीम ने बुधवार को सुबह साढ़े 4 बजे छापा मारा था। आवास की तलाशी लेने के बाद ED की टीम नवाब मलिक को लेकर फोर्ट स्थित अपने दफ्तर लाई थी। नवाब मलिक से ED की टीम ने सुबह पौने 8 बजे पूछताछ शुरू की थी। इसी दौरान ईडी की टीम दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी दफ्तर में लाई और दोनों को आमने-सामने बिठाकर आगे की पूछताछ की गई। इसके बाद ईडी की टीम ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया। ED अधिकारियों का कहना है कि मामला अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा हुआ है। मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

इकबाल कासकर सहित 10 लोगों के ठिकानों पर रेड

गौरतलब है कि कुख्यात बदमाश दाऊद इब्राहिम के खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने मामला दर्ज किया था। इसके बाद ED ने इस मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच शुरू की। इसी मामले में ईडी ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, बहन हसीना पारकर, सहयोगी छोटा शकील, इकबाल मिर्ची, सलीम कुरेशी के घर समेत मुंबई में एक साथ 10 ठिकानों पर छापा मारा था। ED ने इस मामले में छोटा शकील, सलीम कुरेशी और इकबाल कासकर से भी पूछताछ की है।

शेयर करें