मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Ukraine Russia Conflict : यूक्रेन में फंसी हरियाणा की बेटी नेहा का देश छोड़ने से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

इंडिया वॉइस

यूक्रेन में छिड़ी जंग में फंसी एक मेडिकल छात्रा ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 27 फरवरी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकलाने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है। इसी के तहत यूक्रेन में फंसी हरियाणा की मेडिकल स्टूडेंट ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है। दरअसल 17 साल की नेहा अपनी पीजी की मालिक और उनके 3 बच्चों के साथ यूक्रेन में रह रही थी।

नेहा को वॉर कंट्री छोड़ने का मौका भी मिला था

एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा की नेहा को वॉर कंट्री छोड़ने का मौका भी मिला था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके पीछे की वजह है कि जिस घर में नेहा रह रही थी, उस महिला का पति देश में चल रहे युद्द के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है, जिसके बाद नेहा ने महिला और उसके 3 बच्चों को समर्थन दिया है।

नेहा बोलीं- 3 बच्चों और उसकी मां की रक्षा करूंगी​

रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली नेहा ने अपनी मां से कहा कि ‘मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को ऐसे हालात में नहीं छोड़ूंगी’। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा के पिता इंडियन आर्मी में थे। पिछले साल ही नेहा ने यूक्रेन के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। अभी फिलहाल नेहा एक बंकर में उस महिला और उनके तीन बच्चों के साथ रह रही है।

नेहा ने अपने परिवार को बताया कि हमें बाहर होने बाले ब्लास्ट की आवाज सुनाई देती है, लेकिन अभी हम ठीक हैं। MBBS की स्टूडेंट नेहा ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक इंजीनियर के घर में रूम लिया था क्योंकि उन्हें हॉस्टल में रूम नहीं मिल रहा था।

शेयर करें