मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई Building की सौगात, उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन, दिल्ली पुलिस की जांच में आएगी तेजी

Rakesh

दिल्ली के मधुबन चौक में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई इमारत के रूप में बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया।

Delhi Lieutenant Governor
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के मधुबन चौक में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई इमारत के रूप में बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया।

किसी भी आपराधिक मामलों में सबूतों की कड़ी से कड़ी जोड़कर दिल्ली पुलिस की जांच में मददगार साबित होने वाली संस्थान फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई सौगात मिली है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मधुबन चौक स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री कैलाश गहलोत और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एफएसएल के कामकाज की सराहना की।

इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष छवि रहती है। ऐसे में पेचीदा मामलों को सुलझाने के लिए एफएसएल दिल्ली पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की जांच से दिल्ली पुलिस को मदद मिलती है और न्याय मिलने में आसानी होती है।

इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि पुलिस और एफएसएल एक सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसे में किसी भी आपराधिक मामलों में एफएसएल की भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।

शेयर करें