1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर, तुरंत सक्रिय हुईं जांच एजेंसियां

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर, तुरंत सक्रिय हुईं जांच एजेंसियां

अतिसुरक्षित और नो फ्लाईजोन घोषित प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। अतिसुरक्षित और नो फ्लाईजोन घोषित प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि जांच तक ड्रेन मिल नहीं पाया था।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी।

सूचना पर आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया। उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com