मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

कोलकाता में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक नौ लोगों की मौत

Rajni

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल गया। मंगलवार को हुए विस्फोय में अब तक 9 लोगों की जान चली गई है,

kolkata fire
शेयर करें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल गया। मंगलवार को हुए विस्फोय में अब तक 9 लोगों की जान चली गई है, जब कि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल गए हैं। पुलिस के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जिस आवास में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह पूरी तरह ढह गया है।

सीआईडी ने शुरू की घटना की जांच

इस मामले में जांच की जा रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार द्वारा मामला सीआईडी ​​को सौंपे जाने के बाद कोलकाता से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार रात 9:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की।

शेयर करें