मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः पीले गमछे पर निषाद पार्टी ने राजभर को पढ़ा दिया शराफत का पाठ, कह दी इतनी बड़ी बात

HO BUREAU

पीले गमछे पर निषाद पार्टी ने राजभर को शराफत का पाठ पढ़ा दिया। निषाद पार्टी के MLA रमेश सिंह ने पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद को अनुशासित तो ओम प्रकाश राजभर को अनुशासनहीन तक कह डाला।

Nishad Party MLA Ramesh Singh
शेयर करें

लखनऊ। पीले गमछे पर निषाद पार्टी ने राजभर को शराफत का पाठ पढ़ा दिया। निषाद पार्टी के MLA रमेश सिंह ने पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद को अनुशासित तो ओम प्रकाश राजभर को अनुशासनहीन तक कह डाला।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि यदि वह थाने में पीला गमछा पहनकर जाएंगे तो थानेदार को पीले गमछे में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे। इस वजह से उनका काम तुरंत हो जाएगा। राजभर का यह बयान काफी चर्चित हुआ था। लेकिन निषाद पार्टी की तरफ से ओम प्रकाश राजभर के बयान पर जो प्रतिक्रिया आई है वो बेहद चौंकाने वाली है।

MLA ने निषाद पार्टी को बताया अनुशासित पार्टी 

निषाद पार्टी के MLA रमेश सिंह ने साफ कहा कि हमारे सभ्य समाज में पीले गमछे वाला बयान कहीं से ठीक नहीं है। हमारे पास भी रोजाना सैकड़ों लोग पैरवी करवाने आते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम अनुशासन ही भूल जाएं। निषाद पार्टी विधायक रमेश सिंह ने ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए अपने नेता संजय निषाद की खूब वाहवाही भी की। यूं कहे की विधायक रमेश सिंह ने संजय निषाद को अनुशासित तो ओमप्रकाश राजभर को अनुशासनहीन तक कह डाला।

https://x.com/indiavoicenews/status/1770423372268077096?s=20

शेयर करें