1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Numerology:मूलांक 6 वालों का स्वास्थ और स्वभाव ,इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है

Numerology:मूलांक 6 वालों का स्वास्थ और स्वभाव ,इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है

moolank 6 personality: मूलांक(mulank) 6 वाले धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते है ये राजा की तरह अपना जीवन जीते है,इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र ग्रह सारे ग्रहों में सबसे खूबसूरत माना जाता है,

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Numerology: अगर आपका भी जन्म महीने के6, 15, 24 तारीख को हुआ हैतो आपका भी मूलांक 6 होगा,मूलांक(mulank)6 वाले लोग काफी खुबशुरत होते है,इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र ग्रह सारे ग्रहों में सबसे खूबसूरत माना जाता है मूलांक(mulank) 6 वाले लोगो पे माँ लक्ष्मी की अटूट कृपा होती है,शुक्र भोग विलास, भौतिक सुखों का स्वामी है शुक्र के प्रभाव के कारण ही मूलांक(mulank) 6 वाले धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते है ये राजा की तरह अपना जीवन जीते है

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

मूलांक(mulank) 6 वाले लोगो को शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए,इससे उनके जीवन में अगर कोई परेशानी होगी तो माँ के कृपा से खत्म हो जाती है,इनके जीवन में उतार-चढ़ाव तो कई बार आते हैं लेकिन ये उनका मजबूती से सामना करते हैं,ये लोग हमेशा सुंदर दिखने के लिए बन-ठन के रहते है जिससे लोग इनकी तरफ जल्द आकर्षित हो जाते है,ये लोग धन के मामले में काफी लकी माने जाते है,ये खूब पैसा कमाते है साथ ही खूब खर्च भी करते है,इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में मिलती है। ये लोग लाइफ में जो चाहे वो हासिल कर सकते है

मूलांक(mulank) 6 वाले लोगो में होती है ये खूबी

शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को राजा के समान जीवन प्रदान करती है। मूलांक 6 के जातकों को स्वामी शुक्र के अनुसार धनवान होते हैं। इनके पास समस्त प्रकार की सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। एक प्रकार से ये जातक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। भूमि, संपत्ति, आभूषण, हीरे जवाहरात इनके पास खूब होते हैं। साथ ही इनकी खूबसूरती भी उम्र के साथ बढ़ती जाती है।

मूलांक(mulank) 6 वाले लोगो में होती है ये कमी

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। जिसके चलते इन्हें कई बार धोखा मिलने के भी आसार रहते हैं। ये निर्णय काफी जल्दबाजी में लेते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। ये कई बार गुस्से में अपना नुकसान कर बैठते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। ऐसा करके इन्हें कोई भी अपने वश में कर सकता है। चापलूस लोगों से इन्हें हमेशा खतरा रहता है

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को ही लें। साथ ही महालक्ष्मी की आराधना आपको जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगी, ये मूलांक विशेष तौर पर उन खूबसूरत लोगों का है, जो ज़िंदगी को खाओ पियो मजे करो के सिद्धांत पर जीते हैं। इनका स्वामी ग्रह शुक्र इन्हें खूबसूरत बनाता है, जिससे लोग इनकी ओर आकृष्ट होते हैं और ये भी अन्य खूबसूरत लोगों की ओर जल्दी आकृष्ट हो जाते हैं। यदि ये अपने मन का संयम और संतुलन बना कर अपने जीवन के लक्ष्य से ना भटकें तो इन्हें महानता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com