मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Nupur Sharma Case : 117 प्रबुद्ध जनों ने जारी किया बयान, जजों की टिप्पणी लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन

इंडिया वॉइस

बयान में कहा गया कि इन टिप्पणियों की वजह से न्याय प्रणाली की साख पर असर पड़ा है और देश में लोगों की भावनाएं काफी आहत हुई हैं। बयान में कहा गया है कि जजों की टिप्पणियों की वजह से उदयपुर की वीभत्स घटना नजरअंदाज हो गई।

शेयर करें

नई दिल्ली, 5 जुलाई। हाई कोर्ट के पूर्व जजों, DGP, CBI निदेशक, राजदूत, सेना अधिकारी समेत समाज के 117 प्रबुद्ध लोगों ने नूपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट के जजों की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर बयान जारी किया है। बयान जारी कर कोर्ट की टिप्पणी को गैरजरूरी, स्तब्धकारी और कोर्ट की गरिमा के खिलाफ बताया है।

बयान जारी करने वालों में हाई कोर्ट के 15 रिटायर्ड जज, 77 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और 25 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि किसी भी देश में लोकतंत्र उसकी संस्थाओं के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने नूपुर शर्मा के मामले की सुनवाई करते हुए लक्ष्मण रेखा लांघी है। जजों की टिप्पणी से पूरे देश में आश्चर्य व्यक्त किया गया। इन टिप्पणियों की वजह से न्याय प्रणाली की साख पर असर पड़ा है और देश में लोगों की भावनाएं काफी आहत हुई हैं। बयान में कहा गया है कि जजों की टिप्पणियों की वजह से उदयपुर की वीभत्स घटना नजरअंदाज हो गई।

शेयर करें