मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Nupur Sharma Controversy : नूपुर शर्मा माफी मांग सकती हैं तो ओवैसी क्यों नहीं?- राज ठाकरे

इंडिया वॉइस

राज ठाकरे ने मुस्लिम देशों से पूछा है कि ओवैसी के आपत्तिजनक बयान पर क्या उन्हें अफसोस है?। हिंदुत्व पर पूछे गए सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि मैं हिन्दू हूं। मेरे धर्म के खिलाफ कोई कृत्य करेगा तो उसका हिन्दू के नाते जवाब दूंगा।

शेयर करें

मुंबई, 24 जुलाई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने मोहम्मद पैगंबर विवाद मामले में कहा कि अपने कथित बयान पर नूपुर शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। लेकिन हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी ने आज तक माफी नहीं मांगी है। राज ठाकरे ने इसे डबल स्टैडर्ड करार दिया है।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आज तक माफी नहीं मांगी- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि BJP की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान की काफी आलोचना हुई है। लोग सड़कों पर उतर आए। लेकिन नूपुर शर्मा को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। नूपुर शर्मा ने वही कहा जो उन्होंने किसी से सुन रखा था। वहीं अकबरुद्दीन ओवैसी ने हिंदू देवी-देवताओं पर निचले स्तर का बयान दिया था। इस पर ठाकरे ने सवाल किया है कि क्या ओवैसी ने कभी अपने बयान के लिए माफी मांगी है?

MNS प्रमुख ने मुस्लिम देशों से पूछा है कि अकबरुद्दीन ओवैसी के आपत्तिजनक बयान पर क्या उन्हें अफसोस है?। हिंदुत्व पर पूछे गए सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि मैं हिन्दू हूं। मेरे धर्म के खिलाफ कोई कृत्य करेगा तो उसका हिन्दू के नाते जवाब दूंगा। अगर किसी ने मुझे मराठी के तौर पर छेड़ा तो उसका बतौर मराठी माकूल जवाब दिया जाएगा।

शेयर करें