Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेशः कुत्ता भौंकने पर जताई आपत्ति तो मार दी गोली, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पिता और भाई की गई जान

मध्यप्रदेशः कुत्ता भौंकने पर जताई आपत्ति तो मार दी गोली, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पिता और भाई की गई जान

मध्यप्रदेश के देवास में दो परिवारों के बीच कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों परिवारों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में दो परिवारों के बीच कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों परिवारों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

वारदात सतवास थानांतर्गत ग्राम गोला गुठान की है। आरोपी पक्ष का पालतू कुत्ता भौंका तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता कैलाश गोदारा और चचेरे भाई राजेश पिता नारायण गोदारा की मौत हो गई। वहीं सुनील गोदारा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

एसडीओपी ज्योति उमठ ने बताया कि तीन लोगों पर कुल चार फायर किए गए हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कस्बे में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।

पढ़ें :- पंजाबः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com