मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Odisha : BJD विधायक ने लोगों पर चढ़ाई कार, 7 पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

इंडिया वॉइस

गुस्साए लोगों के हमले में विधायक भी घायल, विधायक के स्वस्थ होने के बाद होगी उनकी गिरफ्तारी- आईजी

शेयर करें

भुवनेश्वर, 12 मार्च। हमेशा विवादों में रहने वाले चिल्का (ओडिशा) से बीजद विधायक प्रशांत जगदेव ने शनिवार को पुलिस को धता बताते हुए लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी। उस समय वहां भीड़ होने के कारण 22 लोग घायल हो गए। उसके बाद गुस्साए लोगों ने भी उनकी जमकर धुनाई कर दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह उन्हें वहां से निकाला गया। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के बाद भुवनेश्वर लाया गया।

7 पुलिसकर्मी समेत 22 लोग घायल

बतादें कि शनिवार को खोर्धा जिले के बाणपुर में पंचायत समिति के अध्यक्ष का चुनाव था। दो प्लाटून पुलिस भी वहां तैनात थी और 500 से अधिक लोग मौजूद थे। तभी विधायक जगदेव अपनी एसयूवी लेकर भीड़ की ओर बढ़े। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। खोर्धा के आरक्षी अधीक्षक अलेख चंद्र पही ने बताया कि इस घटना में 7 पुलिस कर्मी समेत 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में स्थानीय थानाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विधायक जगदेव को वाहन से बाहर खींचकर उनकी पिटाई कर दी। घायलावस्था में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विधायक के स्वस्थ होने के बाद होगी उनकी गिरफ्तारी- IG

वहीं विधायक की कार के नीचे आने वाले लोगों में कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी मिली है कि कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घाय़ल लोगों को भुवनेश्वर के एम्स लाया गया है। गुस्साए लोगों ने विधायक के वाहन में भी तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने बताया कि विधायक के स्वस्थ होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में उनके खिलाफ दर्ज केस में हत्या के प्रयास की धाराएं लगायी गई हैं।

शेयर करें