मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश राजभर ने कहा- जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो वे जरूर बनेंगे मंत्री

Rakesh

यूपी के संभल जिले में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मंत्रिमंडल का जब विस्तार होगा तो वे मंत्री जरूर बनेंगे। वहीं अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। सपा ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है। मुसलमान भी समझ गया है कि सपा ने सिर्फ नफरत दी है।

Omprakash Rajbhar
शेयर करें

 संभल। यूपी के संभल जिले में  सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मंत्रिमंडल का जब विस्तार होगा तो वे मंत्री जरूर बनेंगे। वहीं अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। सपा ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है। मुसलमान भी समझ गया है कि सपा ने सिर्फ नफरत दी है।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मजबूत होगी तो सपा खत्म हो जाएगी। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्कि महोत्सव में संभल पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भगवान राम ने मेहनत की प्रेरणा दी है। जब-जब अत्याचार हुआ भगवान विष्णु ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ताईस पर्सेंट पिछड़ी जातियों से अखिलेश यादव ने उनके आरक्षण का हक लूटा है।

सपा ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है, मुसलमान समझ गया है कि सपा ने सिर्फ नफरत दी है

कहा कि सपा ने सिर्फ एक जाति को लाभ दिया है, वहीं 18% मुसलमान समझ गया है कि सपा ने उन्हें सिर्फ नफरत दी है। गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को चालू पार्टी कह रहे हैं। कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। अखिलेश को मालूम है कि कांग्रेस मजबूत हो गई तो सपा खत्म हो जाएगी।

 

शेयर करें