1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में ऑनलाइन हो रही नॉनवेज की डिलीवरी, गुस्से में डिलीवरी बॉय ने छोड़ी नौकरी

मथुरा में ऑनलाइन हो रही नॉनवेज की डिलीवरी, गुस्से में डिलीवरी बॉय ने छोड़ी नौकरी

मथुरा का वृंदावन ड्राई एरिया है। यहां शराब और नॉन वेज प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाबजूद यहां नॉन वेज परोसा जा रहा है। यहां ऑनलाइन खाना सप्लाई करने वाले एप के जरिए होटल,गेस्ट हाउस में नॉन वेज मंगाया जा रहा है।

By up bureau 

Updated Date

मथुरा। मथुरा का वृंदावन ड्राई एरिया है। यहां शराब और नॉन वेज प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाबजूद यहां नॉन वेज परोसा जा रहा है। यहां ऑनलाइन खाना सप्लाई करने वाले एप के जरिए होटल,गेस्ट हाउस में नॉन वेज मंगाया जा रहा है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब मथुरा से नॉन वेज की सप्लाई लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय नॉन वेज की डिलीवरी करने से क्षुब्ध हो गया।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

ऑनलाइन फूड आर्डर और डिलीवरी प्लेटफार्म द्वारा धार्मिक नगरी में नॉनवेज फूड की डिलीवरी कराए जाने से क्षुब्ध डिलीवरी बॉय द्वारा सरेआम नौकरी छोड़ने का मामला सामने आया है। गुस्साए डिलीवरी बॉय ने इसे धार्मिक मर्यादा के विपरीत बताते हुए अपनी व्यथा कैमरे के सामने सुनाई है।

चैतन्य बिहार इलाके में होनी थी सप्लाई

देर रात मथुरा के एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन बुक कराए गए फूड आर्डर को लेकर वृंदावन आए डिलीवरी बॉय ने अचानक नानवेज फूड आर्डर पर आपत्ति जताते हुए नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उसका कहना था कि ऑनलाइन फूड आर्डर और डिलीवरी प्लेटफार्म के माध्यम से मथुरा के एक रेस्टोरेंट पर खाने का आर्डर बुक कराया गया था। जिसे लेकर उसे वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित पापड़ी चौराहे के नजदीक एक गेस्ट हाउस पर पहुंचाना था।

नॉन वेज डिलीवरी से हुई आत्मग्लानि

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

धार्मिक नगरी में जहां एक ओर शराब,मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में लोग ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से नॉनवेज फूड आर्डर कर रहे हैं। जो तीर्थनगरी की मर्यादा के पूरी तरह विपरीत है। डिलीवरी बॉय राधे का कहना है कि नॉनवेज फूड की डिलीवरी से उसको आत्मग्लानि का अनुभव हुआ और उसने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com