राजधानी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 934 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ है।
Updated Date
दिल्ली। राजधानी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 934 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ है।
बरामद अफ़ीम उत्तर पूर्वी राज्यों से तस्करी करके लाई गई थी। उसे दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी। दिल्ली पुलिस राजधानी में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल सेल इंस्पेक्टर राहुल कुमार और इंस्पेक्टर विनीत कुमार तेवतिया के नेतृत्व में टीम को विशेष जानकारी मिली कि दो व्यक्ति राजस्थान नंबर की कार में अफीम की खेप लेकर दिल्ली पहुंचे हैं।
सरगना भल्ला राम को राजस्थान के जोधपुर से पकड़ा गया
उस अफीम को पहुंचाने के लिए नोएडा लिंक रोड के पास आएगा। सूचना के आधार पर आरोपी अमरा राम और भाना राम को नोएडा लिंक रोड पर कार के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना भल्ला राम को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।