1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अलर्ट

कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अलर्ट

 दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। कोहरा मध्यम श्रेणी का रहा तो दृश्यता बहुत अधिक बाधित नहीं हुई। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा अभी और परेशान करेगा। वहीं, दिल्ली में वायू की गुणवत्ता खराब हो रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। कोहरा मध्यम श्रेणी का रहा तो दृश्यता बहुत अधिक बाधित नहीं हुई। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा अभी और परेशान करेगा। वहीं, दिल्ली में वायू की गुणवत्ता खराब हो रही है। चार इलाकों का एक्यूआई  गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 97 प्रतिशत के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में पांच डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग दोनों ही जगह दृश्यता का स्तर 500 मीटर तक रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: सात व 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता स्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ”घने” से ”बहुत घना” कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

राजधानी में एक बार फिर से वायु प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। सोमवार को दिल्ली के चार इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 400 से ऊपर यानी ”गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया। सफर का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हवा ”बेहद खराब” श्रेणी में ही रहने के आसार हैं। नेहरू नगर का 412, आईटीओ का 405, पटपड़गंज का 403 और द्वारका सेक्टर-8 का 401 एक्यूआई रहा।

पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com