Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सख्तीः घर की छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने बाप-बेटे को पहुंचाया सलाखों के पीछे

सख्तीः घर की छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने बाप-बेटे को पहुंचाया सलाखों के पीछे

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें पाकिस्तान का झंडा एक घर की छत पर लगाया गया है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भगतपुर पुलिस पहुंची। भगतपुरा पुलिस ने घर के मालिक कपड़ा कारोबारी रईस और उसके बेटे सलमान के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Rakesh 

Updated Date

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें पाकिस्तान का झंडा एक घर की छत पर लगाया गया है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भगतपुर पुलिस पहुंची। भगतपुरा पुलिस ने घर के मालिक कपड़ा कारोबारी रईस और उसके बेटे सलमान के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पढ़ें :- अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर, इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन कराई गई खाली

पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। रईस ने अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया है। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तो चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर की छत पर लगे हुए झंडे की फोटो और वीडियोग्राफी की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हुई सक्रिय

यहां पर दोनों बाप-बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के आला अफसरों ने इस पर तुरंत जांच करने के आदेश दिए। मामले में भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और असलियत सामने आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले छत के ऊपर लगे पाकिस्तानी झंडे की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाने के बाद मकान मालिक रईस और रईस के बेटे सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाकिस्तानी झंडे को रईस की छत से उतरवा दिया है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि भगतपुर थाना इलाके में एक घर के ऊपर पाकिस्तान फ्लैग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच की जा रही है किस वजह से आखिर इन लोगों ने झंडा लगाया था। घर के मालिक का कहना है हमें यह जानकारी नहीं थी कि यह पाकिस्तान फ्लैग है। एसएसपी ने बताया कि अब इसकी जांच की जा रही है। यह झंडा उन्होंने कहां से प्राप्त किया और किसके कहने पर झंडा लगाया है। सभी तत्वों की इसमें जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com