1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम निकला जौनपुर जिले में हिस्ट्रीशीटर, हुआ सनसनीखेज खुलासा

UP : पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम निकला जौनपुर जिले में हिस्ट्रीशीटर, हुआ सनसनीखेज खुलासा

पेपर लीक मामले में फंसे सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ लगातार खुलासे होते जा रहे है। पेपर लीक माफिया बेदी राम की वजह से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। पेपर लीक मामले में फंसे सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ लगातार खुलासे होते जा रहे है। पेपर लीक माफिया बेदी राम की वजह से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर भी मुसीबतों से घिरे हुए दिखाई दे रहे है। फिर से पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम पर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पढ़ें :- क्वारी नदी का कहर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग बंद

बेदीराम जौनपुर जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17 A प्रचलित है। 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी।

बेदी राम का वायरल वीडियो”

बता दें कि सुभासपा के विधायक बेदी राम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। जिसमें विधायक बेदी राम कहते हुए सुने जा रहे थे कि वो पैसा लेकर परीक्षा पास करवाते हैं। पेपर लीक करा देते हैं। रिजल्ट भी बदलवा देते हैं। वायरल वीडियो में पता चला कि जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो बेदी राम उनको हड़का रहे हैं और बता भी रहे हैं कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं।

बेदी राम यूपी में राजभर की पार्टी से गाजीपुर जनपद की जखनिया सीट से वर्तमान विधायक हैं। पेपर लीक के मामले में वो विधायक बनने से पहले जेल भी काट चुके हैं। और अभी भी वही धंधा करते वीडियो में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बेदी राम अब अंडरग्राउंड हो चुके है।

पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग में जीपीएफ घोटाले की आशंका, जांच में सामने आई 35 लाख की गड़बड़ी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com