1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चीन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया बोली जिद पर अड़ी है सरकार

चीन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया बोली जिद पर अड़ी है सरकार

सोनिया गांधी ने कहा कि जनता और संसद को सीमा पर वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पा रहा है. इस दौरान सोनिया ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और संसद में चीन के अतिक्रमण पर चर्चा नहीं करवा रही है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सात दिसंबर से शुरू हुए संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. आज संसद परिसर में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन संघर्ष पर चर्चा की मांग करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

सोनिया गांधी ने कहा कि जनता और संसद को सीमा पर वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पा रहा है. इस दौरान सोनिया ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हैं और संसद में चीन के अतिक्रमण पर चर्चा नहीं करवा रही है. उन्होंने पूछा कि सरकार इस पर जवाब क्यों नहीं दे रही है. संसद में चीन पर चर्चा न कराना सरकार द्वारा लोकतंत्र का निरादर है. सरकार विपक्ष को टारगेट करती है.

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों को बुलाया था. खड़गे ने समान विचारधारा वाली 12 पार्टियों को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन के लिए बुलाया था. इस प्रदर्शन यूपीए चेयरपर्सन और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, रंजीता रंजन समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. 

दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com