मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

टोंक के सरकारी अस्पताल में मरीजों को हो रही है परेशानी, जानिए क्या है वजह

टोंक जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाएं सामने आई है.भीषण गर्मी और हीटवेव में सआदत अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. जयपुर से निदेशालय की टीम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची. जहां निदेशक डॉ. सुनील सिंह और संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष खोलिया एसीएस के निर्देश पर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे.अस्पताल में सूखे वाटर कूलर देखकर डॉ.खोलिया ने पीएमओ बीएल मीणा को फटकार लगाई. अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था करने के भी दिशा निर्देश दिए.डॉ सुभाष सिंह ने भीषण गर्मी में अस्पताल में एसी लगाने के लिए भी कहा है.

शेयर करें

निदेशालय की टीम ने पीएमओ कार्यालय में बैठकर चिकित्सा अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए. अस्पताल का निरीक्षण कर रवाना होते समय लोगों ने अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की,साथ ही अस्पताल से रोजाना हो रही चोरी की वारदातों पर डा. सुनील सिंह ने पीएमओ से पिछले सालभर से हुई चोरी की वारदात और अस्पताल प्रशासन की ओर से की कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी. पीने के पानी को लेकर अस्पताल में व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी, मरीजों को प्राइवेट अस्पताल के लिए रैफर करना.एनपीए उठाने के बाद डाक्टर अपने घर पर क्लिनिक बनाकर मरीज देखते है. यहां के सरकारी डॉक्टर प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन करते हैं.इसके साथ ही अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायत की है.दोनों चिकित्सा अधिकारियों ने ब्लड बैंक में जाकर रजिस्टर चैक किए,इस दौरान भी बी एल मीणा को आवश्यक निर्देश दिए गए.

शेयर करें