मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग की जान बची

इंडिया वॉइस

Plane Got Fire: पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकले स्पाइस जेट विमान में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आग इतनी तीव्र थी की नीचे खड़े लोग भी आसानी से देख सकते थे।

शेयर करें

पटना, 19 जून 2022। बिहार के पटना में आज दोपहर दिल्ली के लिए निकले विमान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि नीचे खड़े लोग भी उसे आसानी से देख सकते थे। स्पाइसजेट के इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पटना एयरपोर्ट पर इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दोपहर 12.10 मिनट पर ये विमान 185 यात्रियों के साथ जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था। विमान के टेकऑफ करते ही उसके इंजन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

प्लेन के पंखों में लगी आग

हैरानी की बात यह है कि इस प्लेन के पंखों में लगी आग को लोगों ने नीचे से भी देखा था। विमान के पंखे से आग निकलने की घटना की सूचना लोगों ने तुरंत पटना पुलिस को दी। इसके बाद ये सूचना एयरपोर्ट को दी गई। आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

रनवे के दौरान ही विमान में थी दिक्कत

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने इस घटना के बारे में कहा कि ये घटना विमान की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हो सकती है। इंजीनियरों की टीम इसकी जांच कर रही हैं। वहीं विमान के यात्रियों का कहना है कि विमान ने जैसे ही रनवे पर दौड़ना शुरू किया उसमें गड़बड़ी लगने लगी थी। इसके बाद टेकऑफ के दौरान प्लेन के अंदर तेज आवाज आ रही थी, खिड़की से बाहर देखा तो प्लेन के एक पंखें में आग लगी देखी। जिसकी सूचना पायलट को दी गई। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

शेयर करें