1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Petrol-Diesel Rate: यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानें आपके शहर में तेल सस्ता या महंगा

Petrol-Diesel Rate: यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानें आपके शहर में तेल सस्ता या महंगा

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान और गिरावट आई है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट तो 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Petrol-Diesel Rate: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान और गिरावट आई है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट तो 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया है।

पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2026: Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tigor EV पूरी जानकारी

इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में भी गिरावट दिख रही है। आज यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव नीचे गिरे हैं।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 96.94 रुपये लीटर और डीजल 3 पैसे टूटकर 90.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे गिरा और 96.40 रुपये लीटर बिक रहा जबकि डीजल 17 पैसे गिरकर 89.58 रुपये लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का रेट आज 5   पैसे नीचे आकर 96.57 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर  पहुंच गया है।

अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरावट के साथ 83.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई भी लुढ़ककर 76.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।

पढ़ें :- आनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन: भजन संध्या के साथ सादगी और परंपरा का संगम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com