1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प     

लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प     

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद को सुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलित हुए।  

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद को सुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलित हुए।

पढ़ें :- 10 साल में 70 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, ऐतिहासिक उपलब्धि : PM मोदी

इससे पहले श्री नड्डा ने पूर्वी दिल्ली के पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मंत्री डा. अल्का गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन एवं श्री गौतम गंभीर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख, विधायक ओमप्रकाश शर्मा एवं अभय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह एवं श्रीमती लता गुप्ता, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल आदि उपस्थित थे। श्री नड्डा ने इस अवसर पर लाभार्थियों से चर्चा की और केन्द्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये प्रोत्साहित किया।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में वंचितों को सर्वोच्च वरीयता देकर जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इस यात्रा से अब तक करोड़ों लोग जुड़कर लाभान्वित हो चुके हैं। योजनाओं की जानकारी, क्रियान्वयन और सैचुरेशन के इस महाअभियान ने नित नए आयाम गढ़ने के साथ जन-जन को ‘विकसित भारत निर्माण’ के संकल्प से जोड़ा है।

दिल्ली के नारायणा स्थित पांडव नगर में प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संवाद सुना और उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।

पढ़ें :- संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन

सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने चंद्रशेखर आजाद जेजे कॉलोनी, सेक्टर -16 द्वारका में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संवाद सुना। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव उपस्थित थे। मयूर विहार फेज-3 में दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती योगिता सिहं, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी एवं विनोद बछेती, जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा की उपस्थिति में लाभार्थी एवं कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com