भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सेशेल्स दौरे के आखिरी चरण में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स के पीस पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की।
Updated Date
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सेशेल्स दौरे के आखिरी चरण में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स के पीस पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की। तिरंगा लिए हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी कई तस्वीरें बी शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आदर्श पीढ़ियों से चले आ रहे हैं, जो लोगों को शांति, न्याय और इंसानी सम्मान की तलाश में एकजुट करते हैं। उनके विचार एक बेहतर दुनिया के लिए हमारी मिलकर की जाने वाली कोशिशों को प्रेरित करते रहते हैं।” इससे पहले पीएम मोदी ने नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के बाहर एकजुट हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की। पीएम मोदी ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, “विक्टोरिया में अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में प्रार्थना की, जो सेशेल्स का प्रमुख हिंदू मंदिर है। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।”
वहीं भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर प्रधानमंत्री ने लिखा, “मैं सेशेल्स हिंदू कोविल संगम की अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर बनाने और सेशेल्स में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के अलग-अलग पहलुओं को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों के लिए सराहना करना चाहूंगा।” पीएम मोदी के मंदिर पहुंचने से पहले वहां उनका इंतजार कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए बड़ी तैयारी की गई है, जो सेशेल्स के 50वें नेशनल डे सेलिब्रेशन के साथ हो रहा है। भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी 50वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां आ रहे हैं। सारे इंतजाम हो गए हैं। हम मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगे और दुआ करेंगे कि वे भारत के लोगों की सेवा करते रहें। हमने उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।”
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।