1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. PM Modi Security Breach : एक्टर सिद्धार्थ को साइना नेहवाल पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

PM Modi Security Breach : एक्टर सिद्धार्थ को साइना नेहवाल पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस पूरे मामले में विवाद बढ़ता देख अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सफाई में सिद्धार्थ ने कहा है कि ट्वीट में कुछ भी अपमानजनक नहीं था, इसे दूसरी तरह से पढ़ना अनुचित है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 जनवरी। 5 जनवरी को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर ट्वीट कर घटना की कड़ी निंदा की थी। साइना के इस पोस्ट पर बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सिद्धार्थ ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसपर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने ट्विटर इंडिया को लेटर लिखकर एक्टर सिद्धार्थ के ट्वीट को बैन करने की मांग की है। साथ ही सिद्धार्थ के बयान को शर्मनाक भी बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज करने को भी कहा है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

गौरतल है कि 5 जनवरी को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- ‘कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।’

वहीं साइना के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा था कि- “दुनिया की कॉक चैंपियन, शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।” इन लाइन्स के साथ सिद्धार्थ ने हैशटैग में रिहाना शब्द का इस्तेमाल किया था।’

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

https://twitter.com/Actor_Siddharth/status/1478936743780904966

इसके बाद साइना नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद सिद्धार्थ ट्रोलर्स के निशान पर आ गए है। वहीं इस पूरे मामले में विवाद बढ़ता देख अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सफाई में सिद्धार्थ ने कहा है कि कुछ भी अपमानजनक नहीं था, इसे दूसरी तरह से पढ़ना अनुचित है। ट्वीट में कुछ भी अपमानजनक इरादा या संकेत नहीं दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com