मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
गैलरी

VG MISS & MRS INDIA 2022 में देश-विदेश की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती से लगाए चार चांद

इंडिया वॉइस

वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 के तीसरे सीजन के ग्रेंड फिनाले पर देश विदेश की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती से जूरी मेंबर को मंत्र मुग्ध कर दिया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022। VG MISS & MRS INDIA 2022, तीसरे सीज़न का नेशनल प्रीमियर ब्यूटी ग्रैंड फिनाले 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के उमराव होटल एंड रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया। इस आयोजन में कई कटैगरी में शामिल प्रतिभागी महिलाओं को मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 का खिताब दिया गया। बॉलीवुड के अभिनेता कुणाल कपूर इस शो की जान रहे। अभिनेता कुणाल कपूर ने शो की संस्थापक बिनीता श्रीवास्तव के साथ रैंप पर वॉक भी किया।

विजनारा ग्लोबल मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट की संस्थापक बिनीता श्रीवास्तव ने बताया कि शो में अतिथि के रूप में अभिनेता कुणाल कपूर को बुलाया गया था। इसके अलावा आयोजन में नागालैंड सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव व मुख्य निवास आयुक्त, आईएएस अधिकारी ज्योति कलश को बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

बिनीता श्रीवास्तव ने बताया कि शो में आठ कैटेगरी में देश व विदेश की महिलाओं व युवतियों को शामिल किया गया था। VG MRS INDIA 2022 में 21 से 37 आयु वर्ग की कैटेगरी में केरल की मिथुला नायर ने पहला स्थान पाया। इसके बाद छत्तीसगढ़ की अर्चना वर्मा दूसरी व महाराष्ट्र की शीतल याज्ञनिक तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं VG Ms. India 2022 कैटगरी में बैंगलोर की रेखा रानी ने खिलाब जीता। जबकि MRS INDIA Finesse 2022 की 38 से 49 आयु वर्ग की कैटगरी में आगरा की आगरा की जयश्री गुसाईं ने पहला स्थान प्राप्त किया।

 MRS INDIA Gracious 2022 प्रतियोगिता में 50 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इस प्रतिस्पर्धा में दिल्ली की विजय लक्ष्मी ने सभी को पछाड़ा।

VG MRS INDIA Grand 2022 प्रतियोगिता में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को शामिल किया गया था। इस प्रतियोगिता में नोएड़ा की मीरा शर्मा ने खिताब अपने नाम किया।

VG MRS INDIA Overseas 2022 प्रतियोगिता में कुवैत की रीना मैरी ने सभी प्रतिभागियों को हराकर क्राउन अपने नाम किया।

आयोजक की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। प्रतिभागियों की ग्रूमिंग ट्रेनिंग मिस इंडिया एशिया 2019 की कोरियोग्राफर समीक्षा सिंह ने की थी। जबकि शो का निदेशन यश सेलर ने किया।

प्रतियोगिता के मुख्य शीर्षक विजेताओं को क्राउन और सैश से पुरस्कृत किया गया। शो के गोल्ड स्पॉन्सर, टेस्ला पॉवरयूएसए-एन अल्कलाइन आरओ वाटर प्यूरीफायर था। इस आयोजन में कार्यक्रम के संस्थापक और एमडी कविंदर खुराना भी मौजूद थे। प्रत्येक श्रेणियों में राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली विजेताओं को टेस्ला पावर यूएसए के अल्कलाइन आरओ प्यूरिफायर को बतौर पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा सभी फाइनलिस्ट को टेस्ला पावर यूएसए द्वारा 4,000 रुपये के गिफ्ट वाउचर दिये गये। सभी फाइनलिस्ट को आयोजकों की ओर शहनाज हुसैन ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सिरोना-फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट्स, और कामधेनु स्वीट्स एंड बेकरी के गिफ्ट हैम्पर्स भी दिये गये।

शेयर करें