1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश के 71 हजार युवाओं को आज तोहफा, रोजगार मेले में PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

देश के 71 हजार युवाओं को आज तोहफा, रोजगार मेले में PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख भर्ती अभियान के तहत आयोजित रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे. आज सुबह 10.30 बजे यह कार्यक्रम होगा. बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में इस अभियान की शुरुआत की थी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 20 जनवरी को 71 हजार युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे. इन सभी युवाओं की ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुई है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जानकारी दी कि पीएम मोदीा आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा”.

पीएमओ ने कहा कि देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर एकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी.

रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मी ‘कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल’ के बारे में अपने अनुभव भी शेयर करेंगे. कर्मयोगी प्रारम्‍भ मॉड्यूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है. इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं.

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com