1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘आपको रूकने की जरूरत नहीं है….वे बेहद ताकतवर लोग हैं……लेकिन आपको काम पर फोकस रखना है’……

‘आपको रूकने की जरूरत नहीं है….वे बेहद ताकतवर लोग हैं……लेकिन आपको काम पर फोकस रखना है’……

पीएम मोदी ने CBI से कहा कि आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है...मैं जानता हूं कि आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं......लेकिन आपको काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए

By Shahi 

Updated Date

CBI की स्थापना के 60 साल पूरे

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में CBI की स्थापना के 60 साल पूरे होने के डायमंड जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए….इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए CBI के 6 दशक के सफर और आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की…..पीएम मोदी ने CBI से कहा कि आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है…मैं जानता हूं कि आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं……लेकिन आपको काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए…. पीएम मोदी ने कहा कि CBI ने बहुआयामी जांच एजेंसी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है… CBI का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है….महानगर से लेकर जंगल तक CBI को दौड़ना पड़ रहा है…..

 

न्याय के लिए CBI का नाम हर जुबान पर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि CBI ने अपने काम से लोगों के मन में विश्वास जगाया है…लोग अब आंदोलन करते हैं कि केस बाकी एजेंसियों से लेकर CBI को दे दो….इंसाफ के लिए लोग CBI की मांग करते हैं…….न्याय के इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में CBI का नाम हर जुबान पर है……पीएम मोदी ने कहा कि CBI की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है…भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता…भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है…अनेक अपराधों को जन्म देता है…भ्रष्टाचार लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है…जहां भ्रष्टाचार होता है वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते…भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है……और यहीं से भाई-भतीजावाद,परिवारवाद को बल मिलता है….

पढ़ें :- कार्यक्रम में हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, कहा - 'मोदी का बाप भी जाएगा'

 

भ्रष्टाचार ने हमारे बैकिंग सिस्टम को किया बर्बाद

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे बैकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया था…बीते सालों में हम बहुत मेहनत करके अपने बैंकिंग सेक्टर को मुश्किलों से बाहर निकाल कर लाए हैं….आज हम इंटरनेट बैंकिग की बात करते हैं….UPI से रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन की बात करते हैं लेकिन हमने 2014 से पहले बैंकिंग वाला दौर भी देखा है…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com