1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी आज क्रिसमस पर देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, साल का अंतिम एपिसोड

पीएम मोदी आज क्रिसमस पर देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, साल का अंतिम एपिसोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से 'मन की बात' कार्यक्रम में मुखातिब होंगे. यह इस कार्यक्रम का 96वां एपिसोड होगा. पीएम मोदी देशवासियों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाओं के साथ ही कोरोना पर भी बात कर सकते हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 दिसंबर को देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह देशवासियों से अपने विचारों को भेजने के लिए प्रतिकियाएं आमंत्रित की थीं. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा था कि इस वर्ष 2022 के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम की कड़ी के लिए मैं आपके विचार प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं. यह ‘मन की बात कार्यक्रम की 96वीं कड़ी होगी.

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

सुबह 11 बजे इन यहां सुन सकते हैं ‘मन की बात’

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

उन्होंने ट्वीट संदेश में देशवासियों से आग्रह किया कि नमो एप, MyGov पर आप लिखे और इस नबंर 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कराएं. तब बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रियाएं भेजीं. आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण होगा. इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन के साथ ही विभिन्न ​मीडिया चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना पर बोल सकते हैं. साथ ही देशवासियों से कोरोना को लेकर सजगता बरतने की बात भी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से यह कहते भी रहे हैं कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनाना होगा. आज क्रिसमस पर्व के साथ ही आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जन्मतिथि है. पीएम मोदी अटलजी के विचारों और उनके मूल्यों पर भी बात कर सकते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com